ओपन स्काई संधि

  • 18 Jan 2021

रूस ने 15 जनवरी, 2021 'ओपन स्काई संधि' (Open Skies Treaty) से अलग होने की घोषणा की है।

संधि का उद्देश्य: सदस्य देशों के बीच आपसी खुलेपन के माध्यम से विश्वास का निर्माण करना है, जिससे आकस्मिक युद्ध की संभावना कम हो जाती है।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह संधि 30 से अधिक देशों के बीच एक समझौता है, जो सदस्य देशों को उनके साथी सदस्य देशों के किसी भी हिस्से में निहत्थे निगरानी विमानों को उड़ाने की अनुमति देती है।

  • रूस पर समझौते के उल्लंघन करने के आरोपों के बाद अमेरिका ने पहले ही इस संधि को छोड़ दिया था। रूस ने अब संधि छोड़ने के अपने फैसले के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।
  • 1955 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर द्वारा शीत युद्ध के दौरान तनाव को कम करने के साधन के रूप में इस संधि को प्रस्तावित किया गया था।
  • सोवियत संघ के विघटन के बाद नाटो सदस्यों और पूर्व वारसॉ समझौते वाले देशों के बीच 1992 में ऐतिहासिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • यह संधि 2002 में प्रभावी हुई और इसमें 35 हस्ताक्षरकर्ता थे, जिनमें प्रमुख देश अमेरिका और रूस भी थे।
  • संधि के तहत, एक सदस्य देश अन्य देश की सहमति से 72 घंटे पहले नोटिस देकर उसके किसी भी हिस्से पर हवाई निगरानी कर सकता है और 24 घंटे पहले अपनी सटीक उड़ान पथ साझा कर सकता है।
  • सैन्य गतिविधियों, सैन्य अभ्यास और मिसाइल तैनाती पर एकत्रित जानकारी को सभी सदस्य देशों के साथ साझा करना होता है।