महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन

  • 18 Jan 2021

महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 17 जनवरी, 2021 को मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।

  • उत्तर प्रदेश के बदायूं में 3 मार्च, 1931 को जन्मे गुलाम मुस्तफा खान के माता-पिता संगीत पृष्ठभूमि से थे।
  • उनके पिता, उस्ताद वारिस हुसैन खान, प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद मदन बख्श के पुत्र थे, जबकि उनकी मां, साबरी बेगम, उस्ताद इनायत हुसैन खान की बेटी थीं, जिन्हें संगीत के ‘रामपुर-सहसवान घराने’ के संस्थापक का श्रेय दिया जाता है।
  • उन्होंने अपने पिता से शास्त्रीय संगीत का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में अपने चचेरे भाई, उस्ताद निसार हुसैन खान से संगीत का अध्ययन और प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2003 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।