प्राचीनतम गुहा चित्रकारी की खोज

  • 23 Jan 2021

जनवरी 2021 में पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात गुहा चित्रकारी (Oldest Cave Painting) का पता लगाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: पुरातत्वविदों ने एक जंगली सूअर की आदमकद तस्वीर की खोज की है, जिसे कम से कम 45,500 साल पहले इंडोनेशिया में चित्रित किया गया था।

  • इस चित्रकारी को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर खोजा गया है, जिसमें सुलावेसी द्वीप की एक स्थानिक जंगली सूअर की प्रजाति को दर्शाया गया है।
  • सुलावेसी जंगली सूअर की यह चित्रकारी लीनग टेडॉन्गे (Leang Tedongnge) की चूना पत्थर की गुफा में खोजी गई।
  • गुफा एक घाटी में स्थित है, जो खड़ी चूना पत्थर की चट्टानों से घिरी है, यहाँ केवल शुष्क मौसम में एक संकीर्ण गुफा मार्ग से पहुंचा जा सकता है।
  • चित्रकारी के तिथि-निर्धारण के लिये पुरातत्वविदों ने यूरेनियम-सीरीज आइसोटोप (U-series Isotope) विश्लेषण नामक एक विधि का प्रयोग किया, जो कैल्शियम कार्बोनेट सामग्री की आयु निर्धारण करने की तकनीक है।
  • मध्य इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी, जो 174,000 वर्ग किमी. से अधिक के क्षेत्र में फैला है, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है।