एनसीसी कैडेट्स रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित

  • 23 Jan 2021

( 21 January, 2021, , www.pib.gov.in )


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स को उनके 'अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य परायणता' के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

  • बिहार और झारखंड निदेशालय से सीनियर अंडर ऑफिसर (एसओयू) प्रशांत कुमार तिवारी और उत्तर प्रदेश निदेशालय के लेफ्टिनेंट कमांडर जितेंद्र पाल सिंह को रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किया गया।
  • इस पदक को पहली बार 1989 में दिया गया था। तब से हर वर्ष कैडेट्स को उनकी उच्च स्तरीय बहादुरी और असाधारण सेवाओं के लिए ये पदक दिया जाता है।
  • वहीं लेफ्टिनेंट शिवानी शर्मा, श्रीषमा हेगडे, सैयद शाजिद और नीवा सिंह को रक्षा मंत्री प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
  • 15 अगस्त, 2020 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में एनसीसी के एक लाख कैडेटों के विस्तार की घोषणा के अनुरूप देश के सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों के 1,104 स्कूलों और कॉलेजों से एक लाख से ज्यादा कैडेट नामांकित हो चुके हैं।