सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व के पक्षी

  • 27 Jan 2021

जनवरी 2021 में भारतीय प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) के 'सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व के पक्षी' (Birds of the Sundarban Biosphere Reserve) प्रकाशन के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े मैन्ग्रोव वन का हिस्सा ‘भारतीय सुंदरबन’ पक्षियों की 428 प्रजातियों का पर्यावास स्थल है।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रकाशन न केवल सुंदरबन के पक्षी समूह का दस्तावेज है, बल्कि क्षेत्र के लिए एक व्यापक फोटोग्राफिक क्षेत्रीय मार्गदर्शक के रूप में भी कार्य करता है।

  • वैज्ञानिकों ने सूचीबद्ध 428 पक्षियों के बारे में कहा, कुछ, जैसे ‘नकाबपोश फिनफुट’ (masked finfoot) और ‘बफी फिश आउल’ (Buffy fish owl) केवल सुंदरबन से रिकॉर्ड किए गए हैं।
  • यह क्षेत्र देश में पाए जाने वाले किंगफिशर की 12 प्रजातियों में से नौ प्रजातियों के साथ-साथ गोलियत बगुला (Goliath heron) तथा चम्मच जैसी चोंच वाली टिटहरी (spoon-billed sandpiper) जैसी दुर्लभ प्रजातियों का पर्यावास स्थल है।
  • 4,200 वर्ग किमी. में फैले भारतीय सुंदरबन में 2,585 वर्ग किमी. का सुंदरबन टाइगर रिजर्व शामिल है।
  • सुंदरबन प्राकृतिक परिदृश्य में सबसे विविध हैं और देश के कुल मैंग्रोव वनों का लगभग 60% है। 2020 में अंतिम गणना के अनुसार यह लगभग 96 रॉयल बंगाल टाइगर्स का वास स्थल है।
  • यह यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के साथ ही रामसर स्थल भी है। यह 4,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ देश में सबसे बड़ी संरक्षित आर्द्रभूमि है।