निर्वाचन आयोग का वेब रेडियो: 'हैलो वोटर्स'
- 27 Jan 2021
 
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जनवरी, 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के वेब रेडियो: 'हैलो वोटर्स' (ECI’s Web Radio:‘Hello Voters’) का शुभारंभ किया और वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
- निर्वाचन आयोग का वेब रेडियो: 'हैलो वोटर्स' ऑनलाइन डिजिटल रेडियो सेवा है, जो मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रसारित करेगी। यह भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक के माध्यम से उपलब्ध होगा।
 - रेडियो ‘हैलो वोटर्स’ के कार्यक्रम की शैली लोकप्रिय एफएम रेडियो सेवाओं के अनुरूप परिकल्पित की गई है।
 - यह देश भर में हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में गीत, नाटक, परिचर्चा, स्पॉट, चुनाव संबंधी खबरों आदि के जरिये मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी एवं शिक्षा प्रदान करेगा।
 
सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रथाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार: राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, कोविड-19 के दौरान चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव और मतदाता जागरूकता एवं आउटरीच के क्षेत्र में योगदान जैसे कार्यों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
- मतदाताओं की जागरूकता में बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय हस्तियों और मीडिया समूह जैसे महत्वपूर्ण हितधारकों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




