लियोन मेंडोंका बने भारत के 67वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

  • 06 Feb 2021

गोवा के 14 वर्षीय लियोन मेंडोंका इटली में एक टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम मानक जीतकर भारत के 67वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

  • मेंडोंका ने 14 साल, 9 महीने और 17 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वे अनुराग मामल के बाद गोवा राज्य से दूसरे ग्रैंडमास्टर हैं।
  • चेन्नई के खिलाड़ी जी. आकाश, जुलाई 2020 में देश के 66वें ग्रैंडमास्टर बने थे।