आईटीबीपी ने जीती 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी

  • 06 Feb 2021

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 22 जनवरी, 2021 को गुलमर्ग में फाइनल में लद्दाख पर शानदार जीत दर्ज कर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

  • प्रतियोगिता 8,694 फीट की ऊंचाई और हिमांक बिंदु से नीचे तापमान पर आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुलमर्ग आइस रिंक में 16 से 22 जनवरी, 2021 तक किया गया था, जिसमें भारत की आइस हॉकी की शीर्ष आठ टीमों ने भाग लिया।