भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी आकाशवाणी संगीत सम्मेलन

  • 08 Feb 2021

( 06 February, 2021, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 6 फरवरी, 2021 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित पंडित भीमसेन जोशी शताब्दी स्मारक समारोह में प्रतिष्ठित ‘आकाशवाणी संगीत समारोह’ को भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर करने की घोषणा की। अब इसे ‘भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी आकाशवाणी संगीत सम्मेलन’ कहा जाएगा।

  • ऑल इंडिया रेडियो ने अपने नियमित संगीत प्रसारणों के अलावा, आकाशवाणी संगीत सम्मेलन के आयोजन से शास्त्रीय संगीत के श्रोताओं का प्यार प्राप्त किया है। इस सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं।
  • पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को कर्नाटक के धारवाड़ स्थित गडग में हुआ था। पुणे उनकी कर्मभूमि थी, जहां उन्होंने ‘गायन के ख्याल रूप’ (Khayal form of singing) के बतौर प्रमुख प्रतिपादक प्रसिद्धि प्राप्त की। इसके अलावा उन्हें भक्ति संगीत- भजन और अभंगों के लोकप्रिय गायन के लिए भी ख्याति मिली।
  • पंडित भीमसेन जोशी को वर्ष 2009 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।