इंडिया साइंस

  • 09 Feb 2021

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े देश के ओटीटी (ओवर-द -टॉप) चैनल, ‘इंडिया साइंस’ (India Science) ने 15 जनवरी, 2021 को सफलतापूर्वक अपना दूसरा वर्ष पूरा कर लिया।

उद्देश्य: ओटीटी जैसी आज की प्रचलित नवीनतम तकनीक के जरिए देश के नागरिकों में वैज्ञानिक जागरूकता और चेतना पैदा करना।

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संगठन ‘विज्ञान प्रसार’ द्वारा प्रबंधित इस चैनल का औपचारिक रूप से शुभारंभ 15 जनवरी, 2019 को किया गया था।
  • मोबाइल फोन पर, ‘इंडिया साइंस मोबाइल ऐप’ को गूगल प्लेस्टोर और एप्पल एप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। रिलायंस जियो पर, यह जियोटीवी, जियोएसटीबी और जियोचैट के जरिए उपलब्ध है।