अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का निधन

  • 11 Feb 2021

दिवंगत दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के पुत्र एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का 9 फरवरी, 2021 को मुंबई में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।

  • 25 अगस्त, 1962 को जन्मे, राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। बाद में उन्होंने सुपरहिट 'राम तेरी गंगा मैली' सहित कई अन्य फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।
  • राजीव कपूर ने 'आसमान', 'लवर बॉय’, 'हम तो चले परदेस' और 'जबर्दस्त' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।
  • राजीव ने बाद में निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम किया। उन्होंने ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित-नेने की मुख्य भूमिकाओं वाली 'प्रेम ग्रंथ' का निर्देशन किया, जो 1996 में रिलीज हुई। उन्होंने 'हीना', और 'आ अब लौट चलें' को भी प्रोड्यूस किया था।