मंदारिन बतख

  • 16 Feb 2021

8 फरवरी, 2021 को असम के तिनसुकिया जिले में मगुरी-मोटापुंग बील (Maguri-Motapung beel) या आर्द्रभूमि में तैरती हुई दुर्लभ मंदारिन बतख (Mandarin duck) देखी गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: मंदारिन बतख या 'ऐक्स गैलेरिकुलता' (Aix galericulata) की पहचान सबसे पहले स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, चिकित्सक और प्राणी विज्ञानी कार्ल लीनियस ने 1758 में की थी।

  • इसे दुनिया में सबसे सुंदर बतख माना जाता है, यह छोटा-विदेशी दिखने वाला पक्षी पूर्वी एशिया में पाया जाता है।
  • प्रवासी बतख रूस, कोरिया, जापान और चीन के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में प्रजनन करती हैं। अब यह पक्षी पश्चिमी यूरोप और अमेरिका में भी आबादी स्थापित कर चुका है।
  • हालांकि, यह बतख भारत में शायद ही कभी आती है क्योंकि यह इसके सामान्य प्रवासन मार्ग का हिस्सा नहीं है। आईयूसीएन द्वारा इसे ‘संकटमुक्त’ (Least Concern) श्रेणी में रखा गया है।
  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा घोषित एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र 'मगुरी मोटापुंग आर्द्रभूमि’ ऊपरी असम में डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान के करीब स्थित है। मई 2020 में, ऑयल इंडिया लिमिटेड के स्वामित्व वाले गैस कुएं में एक विस्फोट और आग से इस आर्द्रभूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।