विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • 16 Feb 2021

11 फरवरी

2021 का विषय/अभियान: ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे महिला वैज्ञानिक’ (Women Scientists at the forefront of the fight against COVID-19)

महत्वपूर्ण तथ्य: 22 दिसंबर, 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 11 फरवरी को चुना गया है। यह दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है।