कोटिया क्लस्टर

  • 16 Feb 2021

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच विवादित ‘कोटिया क्लस्टर’ (Kotia cluster) में तीन गांवों में 13 फरवरी, 2021 को आंध्र प्रदेश द्वारा पंचायत चुनाव कराये गए।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह पहली बार है जब आंध्र प्रदेश ने इनमें से किसी भी गाँव में पंचायत चुनाव कराए हैं।

  • लगभग 5,000 की आबादी वाले ये गाँव अंतरराज्यीय सीमा पर एक सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित हैं और कोंध आदिवासियों द्वारा बसाए गए हैं।
  • यह क्षेत्र खनिज संसाधनों जैसे सोना, प्लैटिनम, मैंगनीज, बॉक्साइट, ग्रेफाइट और चूना पत्थर से भी समृद्ध है।
  • ये गाँव दोनों राज्यों के विधान सभा और लोक सभा चुनावों में भाग लेते हैं। वे आंध्र की सालुर विधान सभा और अराकू लोक सभा सीटों और ओडिशा की पोटंगी विधान सभा और कोरापुट लोक सभा सीटों के लिए मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
  • 1980 के दशक की शुरुआत में, ओडिशा ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामला दायर कर 21 गांवों पर अधिकार क्षेत्र और अधिकार की मांग की।
  • हालांकि 2006 में, अदालत ने फैसला दिया कि चूंकि राज्य की सीमाओं से संबंधित विवाद सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं, इसलिए यह मामला केवल संसद द्वारा हल किया जा सकता है।