सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी बी सावंत का निधन

  • 20 Feb 2021

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी बी सावंत का 15 फरवरी, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

  • सावंत का जन्म 30 जून, 1930 को हुआ था। उन्होंने 1957 से बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विधि की सभी शाखाओं सिविल, आपराधिक, औद्योगिक, सेवा चुनाव, संवैधानिक में वकालत की।
  • उन्हें 1973 में बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। एक न्यायाधीश के रूप में उन्होंने जून 1982 में एयर-इंडिया विमान दुर्घटना की जांच की।
  • वे अक्टूबर1989 में सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम) की खंडपीठ में पदोन्नत हुये तथा जून 1995 को सेवानिवृत्त हुए थे।