प्राणी मित्र पुरस्कार 2021

  • 20 Feb 2021

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 16 फरवरी, 2021 को जीव-जन्तु कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संगठनों और कॉरपोरेट्स को वर्ष 2021 के लिए 14 प्राणी मित्र और जीवदया पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

  • भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए।
    • प्राणी मित्र पुरस्कार (व्यक्तिगत): योगेंद्र कुमार, मनीष सक्सेना और श्यामलाल चौबीसा।
    • प्राणी मित्र पुरस्कार (शौर्य): अनिल गणदास और स्वर्गीय कल्पना वासुदेवन।
    • प्राणी मित्र पुरस्कार (ताउम्र पशु सेवा): मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ. आर. एम. खरब, डॉ. एस. चिन्नी कृष्णा और डॉ. एस.आर. सुंदरम।
    • प्राणी मित्र पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन): वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट, होडल (हरियाणा), श्री करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट, राजकोट (गुजरात) और पीपल फॉर ऐनिमल्स अहमदाबाद (गुजरात)।
    • प्राणी मित्र पुरस्कार (कॉरपोरेट): टाटा ट्रस्ट फाउडेशन, मुंबई (महाराष्ट्र)।
    • जीव दया पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन): ध्यान फाउंडेशन, नई दिल्ली और एनिमल एड चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर (राजस्थान)।
  • ‘भारतीय पशु कल्याण बोर्ड’ को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 4 के अनुसार 1962 में स्थापित किया गया था। बोर्ड हर साल बसंत पंचमी के दिन को ‘जीव-जन्तु कल्याण दिवस’ के रूप में मनाता है।