देवस्‍थल टेलीस्‍कोप

  • 23 Feb 2021

22 फरवरी, 2021 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार देवस्थल में स्थापित विश्व स्तरीय 3.6 मीटर ऑप्टिकल टेलीस्कोप (दूरबीन) ने वैश्विक महत्व हासिल कर लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: देवस्थल, नैनीताल उत्तराखंड में मनोहारी पर्वत चोटी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: समय की दृष्टि से गंभीर ब्रम्हाण्डीय विस्फोटक घटनाओं (time-critical cosmic explosive events) जैसे गामा किरण विस्फोट, सुपरनोवा के प्रेक्षण से इस दूरबीन का वैश्विक महत्व बढ़ गया है।

  • यह एशिया की सबसे बड़ी पूर्ण रूप से संचालन योग्य ऑप्टिकल दूरबीन है। विश्व के विभिन्न भागों के शोधकर्ता अपने शोध प्रस्ताव प्रस्तुत करके इस अंतरराष्ट्रीय सुविधा का उपयोग करते हैं।
  • इसकी स्थापना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त अनुसंधान संस्थान ‘आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान’ (Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences- ARIES) द्वारा 2016 में बेल्जियम की सरकार के समर्थन से की गई थी। टेलीस्कोप ने खगोल विज्ञान शोध में भारत को वैश्विक रूप में स्थापित किया है।
  • टेलीस्कॉप के विकास से मिली प्रौद्योगिकी जानकारी तथा पीछे के उपकरण (back-end instruments) 30 मीटर की टेलीस्कॉप (Thirty Meter Telescope) जैसे भविष्य की ऑप्टिकल सुविधाओं के लिए लाभकारी है। भारत 30 मीटर का टेलीस्कोप बनाने की मेगा परियोजना में भाग ले रहा है।