भारतीय नौसेना का जहाज ‘प्रलय’

  • 26 Feb 2021

भारतीय नौसेना के जहाज ‘प्रलय’ ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 20 से 25 फरवरी 2021 तक एनएवीडीईएक्स 21 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और आईडीईएक्स 21 (अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में हिस्सा लिया।

उद्देश्य: प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण की ताकत का प्रदर्शन करना।

  • स्वदेश निर्मित (गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित) ‘प्रबल श्रेणी मिसाइल पोत’ के दूसरे जहाज ‘आईएनएस प्रलय’ को 2002 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  • यह 56 मीटर लंबा जहाज, लगभग 560 टन वजन ले जाने में सक्षम तथा 35 नॉट्स से अधिक की गति से चलने में सक्षम है एवं हथियारों और सेंसरों के एक प्रभावशाली व्यूह-रचना से लैस है।
  • दोनों नौसेनाओं के बीच संपर्क एवं बातचीत बढ़ाने की दिशा में भारतीय नौसेना-यूएई नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘गल्फ स्टार-1’ (GULF STAR- 1) का उद्घाटन संस्करण मार्च 2018 में आयोजित किया गया था।