राष्ट्रीय समुद्री कछुआ कार्य योजना 2021-2026

  • 27 Feb 2021

विशाल समुद्री जीवों और कछुओं के संरक्षण के लिए पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय समुद्री कछुआ कार्य योजना 2021-2026 (National Marine Turtle Action Plan 2021-2026) पर दिशा-निर्देश जारी किया।

विजन: समुद्री कछुओं के दीर्घकालिक अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए एक समन्वित और भागीदारी तंत्र के माध्यम से समुद्री कछुओं और संबद्ध प्रजातियों के लिए एक व्यवहार्य और स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: समुद्री कछुओं का समुद्री जैव विविधता की संरचना और क्रियाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव है। समुद्री कछुए स्वस्थ समुद्री पर्यावास को बनाए रखने के लिए कई तरह की पारिस्थितिक भूमिकाएँ निभाते हैं।

  • समुद्री कछुओं की प्रजातियों, उनके आवास का संरक्षण करना और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करना।
  • एक समन्वित तंत्र के माध्यम से समुद्री कछुए और उनके आवास की समझ में सुधार करना।
  • समुद्री कछुए और उनके निवास स्थान के संरक्षण पर जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • सतत इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के माध्यम से तटीय समुदायों की आजीविका में वृद्धि करना।
  • समुद्री कछुआ संरक्षण के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना।