भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020

  • 27 Feb 2021

28 जनवरी‚ 2021 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020’ (Corruption Perception Index 2020) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस सूचकांक में कुल 180 देशों/क्षेत्रों को रैंकिंग प्रदान की गई है। सूचकांक में 0 से 100 तक का स्कोर है‚ जिसमें 0 का अर्थ सर्वाधिक भ्रष्ट तथा 100 का अर्थ सर्वाधिक ईमानदार (Very Clean) है।

  • इस वर्ष सूचकांक में 88 के स्कोर के साथ न्यूजीलैंड और डेनमार्क संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात 85 के स्कोर के साथ फिनलैंड‚ सिंगापुर, स्वीडन एवं स्विट्जरलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
  • सूचकांक में सोमालिया और दक्षिणी सूडान 12 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सबसे अंतिम अर्थात 179वें स्थान पर रहे। अर्थात ये देश सर्वाधिक भ्रष्ट देश हैं।

भारत की स्थिति: इस सूचकांक में भारत 40 के स्कोर के साथ मोरक्को‚ बुर्किनाफासो‚ त्रिनिदाद एवं टोबैगो‚ तुर्की एवं तिमोर-लेस्ते के साथ संयुक्त रूप से 86वें स्थान पर रहा। वर्ष 2019 में भारत भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में 41के स्कोर के साथ 80वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 24वें‚ चीन 78वें‚ श्रीलंका 94वें‚ नेपाल 117वें‚ पाकिस्तान 124वें तथा बांग्लादेश 146वें स्थान पर रहा।