कोविड प्रदर्शन सूचकांक

  • 27 Feb 2021

28 जनवरी, 2021 को सिडनी स्थित ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ (Lowy institute) द्वारा कोविड-19 रिस्पांस से संबंधित ‘कोविड प्रदर्शन सूचकांक’ (Covid performance Index) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: अध्ययन ने छ: मानकों पर महामारी के प्रबंधन में देशों के प्रदर्शन की तुलना की- पुष्टि किए गए मामले; मौतें; प्रति मिलियन लोगों पर मामले; प्रति मिलियन लोगों पर मौतें; परीक्षणों के अनुपात के रूप में पुष्टि किए गए मामले; और प्रति हजार पर परीक्षण।

  • सूचकांक के अनुसार न्यूजीलैंड ने दुनिया भर के किसी भी अन्य देश की तुलना में महामारी को अधिक प्रभावी ढंग से संभाला है। सूचकांक में न्यूजीलैंड के बाद वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड और साइप्रस का स्थान है।
  • 98 देशों के बीच सूचकांक में भारत 86वें स्थान पर है। भारत अन्य देशों पाकिस्तान, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, इथियोपिया, घाना और इजरायल से नीचे रहा।
  • श्रीलंका दक्षिण एशिया में सबसे ऊपर 10वें स्थान पर रहा, जबकि मालदीव 25वें, पाकिस्तान 69वें, नेपाल 70वें और बांग्लादेश 84वें स्थान पर रहा।।
  • अमेरिका को 94वें स्थान के साथ पांचवें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है। इस सूची में सबसे नीचे ब्राजील को रखा गया है।
  • चीन की परीक्षण दरें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने के कारण उसे अध्ययन में शामिल नहीं किया गया।
  • लोवी इंस्टीट्यूट को अप्रैल 2003 में फ्रैंक लोवी द्वारा स्थापित किया गया था। यह थिंक टैंक अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों के बारे में अनुसंधान करता है।