ग्लोबल बायो-इंडिया 2021

  • 15 Mar 2021

1 से 3 मार्च‚ 2021 तक दूसरा ग्लोबल बायो-इंडिया 2021 (Global Bio India 2021) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया।

विषय: ‘बदलती जिंदगियां’ (Transforming lives)।

इस कार्यक्रम की टैग लाइन: ‘जैव विज्ञान से जैव अर्थव्यवस्था’ (Biosciences to Bio-economy)।

  • ग्लोबल बायो-इंडिया‚ जैव प्रौद्योगिकी पक्षधारकों के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। ग्लोबल बायो-इंडिया‚ 2021 में 50 से ज्यादा देशों के 6000 प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • यह कार्यक्रम जैव प्रौद्योगिकी विभाग‚ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय‚ भारत सरकार और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम‚ जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), एसोसिएशन ऑफ बायोटेक्नोलॉजी लेड एंटरप्राइजेस (ABLE) और इन्वेस्ट इंडिया के साथ भागीदारी में आयोजित किया गया।
  • जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के अभिन्न अंग के रूप में उभरा है और भारत सरकार 2025 तक 150 अरब डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए एक परिवर्तनकारी और उत्प्रेरक की भूमिका निभा रही है।
  • पहला ग्लोबल बायो-इंडिया 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।