इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान की अनिवार्यता नहीं

  • 16 Mar 2021

मार्च 2021 में 'अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद’ (All India Council for Technical Education-AICTE) द्वारा 2021-22 के लिए जारी किए गए नए मानदंडों के अनुसार, इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु छात्रों को 12वीं कक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान का अनिवार्य रूप से अध्ययन नहीं करना होगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: AICTE द्वारा स्नातक स्तर पर जैव प्रौद्योगिकी, कपड़ा या कृषि इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) को वैकल्पिक बना दिया गया है।

  • हालाँकि, कंप्यूटर विज्ञान जैसे अधिकांश इंजीनियरिंग विषयों में प्रवेश लेने के लिए PCM विषय अनिवार्य रहेंगे।
  • ये संशोधित विनियमन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की परिकल्पना के अनुरूप है, जिसमे विषयों के चुनाव में लचीलेपन को प्रोत्साहित किया गया है।
  • नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों को इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए AICTE द्वारा निर्धारित 14 विषयों की सूची में से किन्ही भी तीन विषयों में 45% अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे।
  • कार्यक्रमों के तहत वांछित शिक्षा परिणाम हासिल करने के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा, विविध पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त ‘ब्रिज कोर्स’ (Bridge courses) जैसे गणित, भौतिकी, इंजीनियरिंग ड्राइंग आदि उपलब्ध कराए जाएँगे।