वयोवृद्ध कथकली उस्ताद गुरु चेमांचेरि कुन्हीरमण नायर का निधन

  • 16 Mar 2021

वयोवृद्ध कथकली उस्ताद गुरु चेमांचेरि कुन्हीरमण नायर का 15 मार्च, 2021 को निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे।

  • उनकी कथकली में 'कल्लदीकोदन' शैली में विशेषज्ञता थी।
  • उन्होंने 1945 में उत्तर केरल में नृत्य के पहले विद्यालय 'भारतीय नाट्यकलायम' की स्थापना की और बाद में अपने पैतृक गाँव में चेलिया कथकली विद्यालय सहित कई अन्य नृत्य विद्यालयों की स्थापना की।
  • उन्हें ‘केरल संगीत नाटक अकादमी’ और ‘केरल कलामंडलम’ जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।
  • उन्हें 2017 में कथकली में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।