प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021

  • 23 Mar 2021

16 मार्च, 2021 को फ्रांसीसी आर्किटेक्चर स्टूडियो लैकेटॉन और वासल (Lacaton & Vassal) के संस्थापक ऐनी लैकेटॉन (Anne Lacaton) और जीन-फिलिप वासल (Jean-Philippe Vassal) को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021(Pritzker Architecture Prize 2021) का विजेता घोषित किया गया।

  • उन्हें इमारतों को फिर से बनाने और सामाजिक आवास परियोजनाओं(social housing) के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • यह, किसी जीवित वास्तुकार को उसके विश्वस्तरीय उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिवर्ष दिया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय शीर्ष स्तर का पुरस्कार है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1979 में जय और उनकी पत्नी सिंडी प्रित्जकर के द्वारा हयात फाउंडेशन के अंतर्गत की गई थी। पुरस्कार में 1 लाख डॉलर की राशि और कांस्य पदक प्रदान किया जाता है।
  • इसे वास्तुकला में दुनिया के प्रमुख पुरस्कारों में से एक माना जाता है, और अक्सर इसे ‘वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार’ कहा जाता है।