तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

  • 25 Mar 2021

गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च, 2021 को उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री चुना गया।

  • 57 वर्षीय तीरथ सिंह रावत, 2013-2015 में उत्तराखंड भाजपा प्रमुख थे। 1997-2002 के दौरान उत्तराखंड के निर्माण से पहले वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
  • वे 2012-2017 में उत्तराखंड में चौबट्टाखाल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे और 2000-2002 में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के पद पर भी रहे।
  • तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में नए चेहरों में बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी और स्वामी यतिस्वरानंद शामिल हैं, जो क्रमशः कालाढूंगी, डीडीहाट, मसूरी और हरिद्वार (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हैं।
  • त्रिवेंद्र सरकार मंत्रिमंडल में शामिल मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।