ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नियुक्त

  • 31 Mar 2021

भारत के विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत को 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चोटिल श्रेयस अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है।

  • हाल ही में समाप्त हुई भारत-इंग्लैंड एकदिवसीय शृंखला के दौरान अपने बाएं कंधे को चोटिल करने के बाद श्रेयस आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
  • यह 23 वर्षीय पंत की आईपीएल कप्तान के रूप में शुरुआत होगी। ऋषभ ने पूर्व में घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम की कप्तानी की है।