अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2021

  • 31 Mar 2021

यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ‘ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर’ (Global Innovation Policy Centre- GIPC) द्वारा 23 मार्च, 2021 को 9वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2021 जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचकांक 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में पेटेंट और कॉपीराइट नीतियों से लेकर बौद्धिक संपदा परिसंपत्तियों के व्यावसायीकरण और अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुसमर्थन पर बौद्धिक संपदा अधिकारों का मूल्यांकन करता है।

  • सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके पश्चात यूनाइटेड किंगडम दूसरे, जर्मनी तीसरे, फ्रांस चौथे तथा जापान पांचवें स्थान पर है।
  • वेनेजुएला अंतिम 53वें स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान 52वें स्थान पर था।
  • सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर रहा। इसने बौद्धिक संपदा से संबंधित संकेतकों में 100 में से 38.4 स्कोर हासिल किया है।
  • भारत 2020 में भी 100 में से 38.46 स्कोर के साथ 40वें स्थान पर था, जबकि 2019 में भारत 36वें स्थान पर था।