जापान ने किया एकाकीपन के लिए अपना पहला मंत्री नियुक्त

  • 31 Mar 2021

फरवरी 2021 में कोविड -19 महामारी के दौरान 11 वर्षों में पहली बार देश की आत्महत्या दर में वृद्धि के बाद जापान ने एकाकीपन के लिए अपना पहला मंत्री नियुक्त किया है।

  • जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने इस मंत्रालय के लिए तेत्सुशी साकामोतो (Tetsusni Sakamoto) को नियुक्त किया है।
  • राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के अनुसार, जापान में 2020 में आत्महत्या से 20,919 लोग मारे गए, जो 2019 की तुलना में 750 मौतों की वृद्धि है।
  • इन आंकड़ों में दर्शाया गया है कि जापान में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आत्महत्या के मामले अधिक सामने आए है।
  • खुद को एकांतवास में ले जाना भी जापान में खुदकुशी का पहला चरण माना जा रहा है। इस स्थिति को जापान में हिकिकोमोरी (Hikikomori) कहा जाता है।
  • इससे पहले ब्रिटेन ने 2018 में, एकाकीपन का मंत्री नियुक्त किया था।