ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2021

  • 03 Apr 2021

25 मार्च, 2021 को ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (Global Wind Energy Council – GWEC) द्वारा ‘ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2021’ (Global Wind Report 2021) प्रकाशित की गई थी।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2020 वैश्विक पवन ऊर्जा उद्योग के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष था। वर्ष 2020 में 93 गीगावाट नई क्षमता स्थापित की गई। यह साल-दर-साल 53% की वृद्धि है।

  • 2020 में रिकॉर्ड वृद्धि दुनिया के दो सबसे बड़े पवन ऊर्जा बाजारों चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका में नई क्षमता स्थापना से हुई है। दोनों देशों के पास 75% नई क्षमता स्थापना और दुनिया की आधी से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता है।
  • रिपोर्ट चेतावनी देती है कि वर्ष 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य की और बढ़ने और जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए दुनिया को अगले दशक में तीन गुना तेजी से नई पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की आवश्यकता है।
  • जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए दुनिया को हर साल न्यूनतम 180 गीगावॉट नई पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की आवश्यकता है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल वैश्विक पवन ऊर्जा क्षमता अब 743 गीगावाट तक है। यह दुनिया को सालाना 1.1 बिलियन टन से अधिक कार्बन डाइ-ऑक्साइड उत्सर्जन से बचाने में मदद कर रहा है, जो दक्षिण अमेरिका के वार्षिक कार्बन उत्सर्जन के बराबर है।