महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर

  • 03 Apr 2021

26 मार्च, 2021 को पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत मध्य प्रदेश के खजुराहो में विकसित 'महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर' (Maharaja Chhatrasal Convention Centre) का उद्घाटन किया।

  • पूरे परिसर की संरचना और सेवाओं को पर्यावरण के अनुकूल भवन दिशा-निर्देशों के अनुसार डिजाइन किया गया है।
  • इसमें उच्च प्रदर्शन, अल्ट्रा वायलेट प्रतिरोधी तथा गर्मी प्रतिरोधी शीशे का उपयोग किया गया है; इसमें ऊर्जा कुशल एलईडी रोशनी का उपयोग किया जाता है।
  • खजुराहो स्मारक समूह जो कि एक हिन्दू और जैन धर्म के स्मारकों का एक समूह है। यह स्मारक भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर क्षेत्र में हैं। इस स्मारक समूह को 1986 यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। अधिकांश खजुराहो मंदिरों का निर्माण 950 से 1050 ईस्वी के बीच चंदेल वंश द्वारा किया गया था।