संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड

  • 03 Apr 2021

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने 1 अप्रैल, 2021 को मुंबई में तीसरे ‘संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड’ (Joint Logistics Node- JLN) की शुरुआत की।

उद्देश्य: तीनों सेनाओं के लॉजिस्टिक्स (साजो- सामान) एकीकरण द्वारा सेनाओं के बीच संयुक्त अंतर-संचालन को बढ़ावा देना और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता बढ़ाना।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड सशस्त्र बलों को उनके छोटे हथियारों-गोला बारुद, राशन, ईंधन, जनरल स्टोर के सामान, असैन्य परिवहन, विमानन लिबास और अन्य सामानों के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक्स कवर प्रदान करेगा और उनके अभियानों के प्रयासों के बीच तालमेल के लिए इंजीनियरिंग सहयोग भी प्रदान करेगा।

  • मुख्यालय एकीकृत डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में संयुक्त संचालन प्रभाग (JOD) ने संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड की स्थापना की है।
  • सरकार ने 12 अक्टूबर, 2020 को मुंबई, गुवाहाटी और पोर्ट ब्लेयर में संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड की स्थापना की स्वीकृति दी थी।
  • गुवाहाटी और अंडमान - निकोबार (त्रि-सेना) कमान, पोर्ट ब्लेयर में 1 जनवरी, 2021 से संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड शुरू हो चुके हैं।