अफ्रीकी हाथियों के विलुप्त होने का खतरा

  • 07 Apr 2021

25 मार्च, 2021 को 'प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ' (IUCN) द्वारा नए आकलन के अनुसार अफ्रीकी जंगली हाथियों (Forest elephant) और अफ्रीकी सवाना हाथियों (savanna elephant) के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: हाथी दांत के लिए अवैध शिकार और मानव अतिक्रमण के कारण अफ्रीका में हाथियों की दो प्रजातियों को लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

  • नए सर्वेक्षण के अनुसार सवाना हाथी को 'संकटग्रस्त' और अफ्रीकी जंगली हाथी को 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
  • विभिन्न प्रकार के आवासों में पाए जाने वाले अफ्रीका के सवाना हाथियों की आबादी पिछले 50 वर्षों में लगभग 60% कम हो गई थी, जबकि ज्यादातर मध्य अफ्रीका में पाए जाने वाले जंगली हाथियों (forest elephants) की संख्या में 31 वर्षों में 86% तक गिरावट दर्ज की गई।
  • इन दोनों हाथियों की प्रजाति के अवैध शिकार पर अंकुश लगाना होगा और पर्याप्त उपयुक्त आवास संरक्षित करने होंगे।
  • गेबोन और कांगो गणराज्य के सफल संरक्षण उपायों के कारण अफ्रीकी जंगली हाथियों की कुछ आबादी पुनर्जीवित हो रही है।