दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का निधन

  • 07 Apr 2021

दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का 4 अप्रैल, 2021 को मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं।

  • शशिकला ने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने 1945 में रिलीज 'जीनत' में एक छोटी भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पूरा नाम शशिकला जावलकर सहगल था।
  • 'बिमला', 'सुजाता', 'आरती', 'अनुपमा', ‘आई मिलन की बेला’, ‘वक्त’, ‘गुमराह’, ‘खुबसूरत’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने लोकप्रिय टेलीविजन शो 'सोन परी' में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।
  • शशिकला को 2007 में सिनेमा और कला की दुनिया में उनके अद्वितीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2009 में वी. शांताराम पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा शशिकला को ‘आरती’ और ‘गुमराह’ में अपने काम के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले थे।