ओडिशा की चिल्का झील में डॉल्फिन संख्या में वृद्धि

  • 12 Apr 2021

ओडिशा पर्यावरण विभाग द्वारा जनवरी - फरवरी 2021 में आयोजित डॉल्फिन गणना पर अप्रैल 2021 में जारी अंतिम डेटा के अनुसार भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का और ओडिशा तट पर डॉल्फिन की आबादी पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुनी हो गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: गणना के दौरान इस वर्ष, 544 इरावदी डॉल्फिन, बोटल नोज डॉल्फिन (bottle-nose dolphins) और कूबड़ वाली डॉल्फिन प्रजातियां दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल कुल डॉल्फिन संख्या 233 थी।

  • संकटग्रस्त इरावदी डॉल्फिन, जो ज्यादातर चिल्का झील में पाई जाती हैं, इनकी संख्या चिल्का में 2020 में 146 से बढ़कर इस वर्ष 162 हो गई हैं। कुल 209 इरावदी डॉल्फिन दर्ज की गई।
  • 281 की आबादी के साथ कूबड़ वाली डॉल्फिन प्रजातियां के मामले में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। 2020 में इनकी संख्या मात्र 2 थी।
  • बोटल नोज डॉल्फिन की संख्या 2020 में 23 से बढ़कर इस वर्ष 54 हो गई है।