‘सदाबहार’ आम

  • 12 Apr 2021

राजस्थान के कोटा के 55 वर्षीय किसान श्रीकृष्ण सुमनने आम की एक ऐसी नई किस्म विकसित की है, जिसमें नियमित तौर पर पूरे साल ‘सदाबहार’ नाम का आम पैदा होता है।

  • आम की यह किस्म आम के फल में होने वाली ज्यादातर प्रमुख बीमारियों और आमतौर पर होने वाली गड़बड़ियों से मुक्त है।
  • इसका फल स्वाद में ज्यादा मीठा, लंगड़ा आम जैसा होता है और नाटा पेड़ होने के चलते किचन गार्डन में लगाने के लिए उपयुक्त है।
  • इसका गूदा गहरे नारंगी रंग का और स्वाद में मीठा होता है। इसके गूदे में बहुत कम फाइबर होता है, जो इसे अन्य किस्मों से अलग करता है। पोषक तत्वों से भरपूर आम स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • इस नई किस्म को राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, भारत (NIF) ने भी मान्यता दी। NIF भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्तसाशी संस्थान है।