खाद्य बाजारों में जीवित जंगली स्तनधारियों की बिक्री रोकने का आह्वान

  • 16 Apr 2021

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 13 अप्रैल, 2021 को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के साथ मिलकर कोविड जैसे नए रोगों के उद्भव को रोकने के लिए खाद्य बाजारों में जीवित जंगली स्तनधारियों की बिक्री को रोकने का आह्वान किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: जीवित जंगली स्तनधारियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से बाजार के श्रमिकों और ग्राहकों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकती है।

  • पशु, विशेष रूप से जंगली जानवर, मनुष्यों में सभी उभरते संक्रामक रोगों के 70% से अधिक का स्रोत हैं, जिनमें से कई नये वायरस के कारण होते हैं। जंगली स्तनधारी, विशेष रूप से, नई बीमारियों के उद्भव का जोखिम पैदा करते हैं।

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन: वैश्विक स्तर पर पशु रोगों से लड़ने की आवश्यकता के चलते 25 जनवरी, 1924 को हस्ताक्षरित अंतरराष्ट्रीय समझौते के माध्यम से 'कार्यालय इंटरनेशनल डेस एपीजूटीज' (Office International des Epizooties- OIE) का गठन हुआ। मई 2003 में यह कार्यालय 'विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन' बन गया।

  • OIE दुनिया भर में पशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए जिम्मेदार अंतर-सरकारी संगठन है।
  • OIEको विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा एक संदर्भ संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है। OIE का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।