प्रख्यात इतिहासकार योगेश प्रवीण का निधन

  • 16 Apr 2021

प्रख्यात इतिहासकार और अवध क्षेत्र खासतौर से लखनऊ के विशेषज्ञ योगेश प्रवीण का 12 अप्रैल, 2021 को लखनऊ में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

  • 2019 में पद्म श्री से सम्मानित योगेश ऑल इंडिया रेडियो लखनऊ से भी जुड़े रहे। उन्होंने श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म 'जुनून' के लिए गीत भी लिखे हैं।
  • पुस्तकों के अलावा उन्होंने कविता भी प्रकाशित की। उन्हें उनकी पुस्तक 'लखनऊनामा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्हें उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार (2000), राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (1999), यश भारती पुरस्कार (2006), और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1998) सहित कई अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।