ई-कोर्ट परियोजना द्वारा विकसित पहल

  • 16 Apr 2021

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने 9 अप्रैल, 2021 को पुणे स्थित ई-कोर्ट परियोजना टीम द्वारा विकसित पहल ‘जजमेन्ट्स एंड ऑर्डर्स पोर्टल’ (Judgments & Orders portal) और ‘ई-फाइलिंग 3.0 मॉड्यूल’(e-filing 3.0 module) का उद्घाटन किया।

उद्देश्य: कानूनी प्रणाली को मजबूत करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: ‘जजमेन्ट्स एंड ऑर्डर्स सर्च पोर्टल’ देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा सुनाए गए निर्णयों का एक भंडार (रिपॉजिटरी) है। यह पोर्टल खोज के विभिन्न मानदंडों के आधार पर निर्णयों और अंतिम आदेशों को खोजने की सुविधा प्रदान करता है।

  • सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति द्वारा पेश किया गया ई-फाइलिंग 3.0 मॉड्यूल, अदालत के दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल करने की सुविधा देता है। इस नए मॉड्यूल की शुरुआत से वकीलों या मुवक्किल को मुकदमा दायर करने के लिए अदालत परिसर में जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • ई-कोर्ट परियोजना ने नागरिक केंद्रित न्याय सुनिश्चित करने में एक निरंतर भूमिका निभाई है और इस अनुकरणीय कार्य को मान्यता देते हुए इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा 2020 में डिजिटल गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।