फुटबॉल ओलंपियन अहमद हुसैन लाला का निधन

  • 23 Apr 2021

  • फुटबॉल ओलंपियन अहमद हुसैन लाला का 16 अप्रैल, 2021 को बेंगलुरू में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
  • 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में अहमद ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अहमद 1950 के दशक में प्रसिद्ध हैदराबाद सिटी पुलिस टीम के एक प्रसिद्ध रक्षक (defender) भी थे।
  • अहमद ने 1958 में एशियाई खेलों और 1959 में मर्डेका टूर्नामेंट सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह सियोल में प्रेजीडेंट कप में भारतीय टीम के कोच थे।