रोलेक्स मोंटे-कार्लो मास्टर्स 2021

  • 23 Apr 2021

11 से 18 अप्रैल, 2021 तक एटीपी टूर पर मास्टर्स 1000 के एक भाग के रूप में फ्रांस के रोक्ब्रुने-कैप-मार्टिन में मोंटे कार्लो कंट्री क्लब में 'रोलेक्स मोंटे-कार्लो मास्टर्स 2021' (Rolex Monte-Carlo Masters 2021) टेनिस टूर्नामेंट संपन्न हुआ।

  • यह आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले पुरुष पेशेवर खिलाड़ियों का एक टेनिस टूर्नामेंट है।

परिणाम-

पुरुष एकल: विजेता- स्टेफानोस त्सित्सिपास (ग्रीस); उपविजेता- एंड्री रूबलेव (रूस)।

पुरुष युगल: पुरुष युगल: विजेता- निकोला मेक्टिक और मेट पाविक (दोनों क्रोएशिया); उपविजेता- डैन इवांस और नील स्कूपस्की (यूनाइटेड किंगडम)।

  • स्पेन के राफेल नडाल ने इस टूर्नामेंट में 11 खिताब जीते हैं, जिसमें 2005-2012 के बीच ओपन-एरा में रिकॉर्ड आठ लगातार खिताब शामिल हैं।