नामावली हेतु सामंजस्‍य प्रणाली कोड

  • 27 Apr 2021

बीते वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले जीएसटी करदाताओं के लिए 1 अप्रैल, 2021 से 6 अंको वाला ‘एचएसएन कोड’ अर्थात ‘नामावली हेतु सामंजस्य प्रणाली संकेत’ (Harmonized System of Nomenclature Code– HSN Code) प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसके अलावा ऐसे जीएसटी करदाता जिनका पिछले वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपये तक का कारोबार है, उन्हें बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) रसीद पर 4 अंकों का एचएसएन कोड देना जरूरी होगा।

  • HSN छ: अंकों का पहचान कोड होता है। इसे विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह एक बहुउद्देशीय अंतरराष्ट्रीय उत्पाद नामावली है। वर्तमान में, इस प्रणाली में लगभग 5,000 कमोडिटी समूह शामिल हैं।
  • इस प्रणाली का उपयोग 200 से अधिक देशों और अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपने सीमा शुल्क टैरिफ के लिए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार आंकड़ों के संग्रह के लिए किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 98% से अधिक माल/ वस्तुओं को सामंजस्य प्रणाली (Harmonized System) के संदर्भ में वर्गीकृत किया गया है।