प्रख्यात शास्त्रीय गायक राजन मिश्र का निधन

  • 27 Apr 2021

प्रख्यात शास्त्रीय गायक राजन मिश्र का 25 अप्रैल, 2021 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

  • पंडित राजन मिश्र हिंदुस्तानी संगीत की ख्याल शैली के एक दिग्गज थे। बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले, पंडित राजन मिश्र अपने भाई साजन मिश्र के साथ दशकों से भारतीय और वैश्विक दर्शकों के लिए अपनी प्रस्तुति दे रहे थे।
  • संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें (दोनों भाइयों) पद्म भूषण पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और गंधर्व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।