योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021

  • 28 Apr 2021

17 से 21 मार्च‚ 2021 तक योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 बर्मिंघम‚ इंग्लैंड में संपन्न हुई।

  • भारत की पी वी सिंधु को महिला एकल के सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार का सामान करना पड़ा था।

प्रतियोगिता परिणाम -

  • पुरुष एकल: विजेता- ली जी जिया (मलेशिया); उपविजेता- विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क)।
  • महिला एकल: विजेता- नोजोमी ओकुहारा (जापान); उपविजेता- पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड)।
  • पुरुष युगल: विजेता-हीरोयुकी एंडो और युता वातानबे (दोनों जापान): उपविजेता-ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोडा (दोनों जापान)।
  • महिला युगल: विजेता-मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा (दोनों जापान); उपविजेता- युकी फुकुशिमा और सायका हिरोता (दोनों जापान)।
  • मिश्रित युगल: विजेता-युता वातानबे और अरिसा हिगाशिनो (दोनों जापान); उपविजेता- युकी कानेको और मिसाकी मात्सुमोतो (दोनों जापान)।