दंतक परियोजना

  • 28 Apr 2021

26 अप्रैल, 2021 को भूटान में सीमा सड़क संगठन (BRO) की दंतक परियोजना (Project DANTAK) ने 60 साल पूरे किए।

महत्वपूर्ण तथ्य: 24 अप्रैल, 1961 को भूटान के तीसरे राजा और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप दंतक परियोजना की स्थापना की गई थी।

  • भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास और तरक्की को प्रभावित करने में कनेक्टिविटी के अत्यधिक महत्व की पहचान करते हुए, दंतक को राज्य में अग्रणी मोटर योग्य सड़कों के निर्माण का काम सौंपा गया था।
  • दंतक ने 1968में समद्रुप जोंगखर को त्रासीगंग से जोड़ने वाली सड़क को पूरा किया था। उसी वर्ष, थिम्फू को दंतक द्वारा फुंटशोलिंग से जोड़ा गया।
  • परियोजना द्वारा निष्पादित कुछ अन्य उल्लेखनीय परियोजनाओं में पारो हवाई अड्डे, योनफुला एयरफील्ड, थिम्फू - त्रासीगंग राजमार्ग,दूरसंचार और हाइड्रो पावर अवसंरचना, शेरुबसे कॉलेज, कांग्लुंग और इंडिया हाउस एस्टेट का निर्माण शामिल है।
  • दंतक द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थापित ‘चिकित्सा और शिक्षा सुविधाएं’ उन स्थानों में पहली थीं।