‘विश्व स्वास्थ्य संगठन की ई-2025 पहल’

  • 28 Apr 2021

21 अप्रैल, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2025 तक मलेरिया उन्मूलन की क्षमता वाले 25 देशों की पहचान करने के साथ ही ‘ई-2025 पहल’ (E-2025 Initiative) लॉन्च की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: ये 25 देश मलेरिया और कोरोना वायरस के दोहरे खतरे पर काम करेंगे। WHO इस पहल के तहत इन देशों को विशेष सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

  • पहचान किये गये देशों में से तीन अफ्रीकी देश एस्वातिनी, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • WHO की ई- 2020 (E-2020) पहल में भी 25 देशों को शामिल किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण मलेरिया रोधी प्रयास बाधित हो गए थे।

अफ्रीका में मलेरिया: वैश्विक रूप से मलेरिया से होने वाली कुल मौतों में 94% अफ्रीका में होती हैं। हालिया साक्ष्यों ने मलेरिया परजीवी 'प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम' (Plasmodium falciparum) में दवा प्रतिरोधी उत्परिवर्तन (drug-resistant mutations) दिखाया है।

  • अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 का हॉटस्पॉट है। कोविड-19 के कारण 2019 से 2020 के बीच देश में मलेरिया में 44% की वृद्धि हुई है, जबकि बोत्सवाना में, मलेरिया में पाँच गुना वृद्धि हुई है।

अन्य तथ्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2017 में ई- 2020 पहल शुरू की थी। ई-2020 का उद्देश्य 2020 तक मलेरिया के शून्य स्वदेशी मामलों को प्राप्त करने के लिए देशों के एक समूह का समर्थन करना है। हालांकि, कुछ देशों को इस लक्ष्य को प्राप्त करना बाकी है। इन्हें ई-2025 पहल के तहत समर्थन दिया जायेगा।