एसएसबी के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का निधन

  • 28 Apr 2021

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का 25 अप्रैल, 2021 को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

  • बिहार कैडर के 1977 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी, चौधरी ने लगभग दो दशकों तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सेवाएं दी।
  • उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ भी काम किया, जहाँ उन्होंने इसकी 'हवाई अड्डे की सुरक्षा इकाई' का नेतृत्व किया।
  • दिसंबर 2012 में, उन्हें एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था और वे 30 अप्रैल, 2014 को सेवानिवृत्त हो गए थे।