वायरल नर्वस नेक्रोसिस

  • 19 May 2021

चेन्नई स्थित केन्द्रीय खारा जलजीव पालन संस्थान (Central Institute of Brackish water Aquaculture- CIBA) ने कई मछली प्रजातियों को प्रभावित करने वाले वायरल नर्वस नेक्रोसिस (Viral Nervous Necrosis- VNN) के लिए एक स्वदेशी टीका विकसित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह भारत में जलजीव पालन के लिए जारी किया जाने वाला पहला टीका है, जो मछली स्फुटनशाला (fish hatcheries) में VNN को रोकेगा।

  • VNN एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो कई समुद्री, खारे पानी और मीठे पानी की मछलियों को प्रभावित करती है, जिसके परिणामस्वरूप लार्वा और प्रारंभिक किशोर अवस्था में 100% मृत्यु दर होती है। यह रोग 'नर्वस नेक्रोसिस वायरस' (Nervous Necrosis Virus) के कारण होता है।
  • 'रेड-स्पॉटेड ग्रूपर नर्वस नेक्रोसिस वायरस' (Red-spotted Grouper Nervous Necrosis Virus- RGNNV) भारत और अधिकांश अन्य उष्णकटिबंधीय देशों में प्रचलित एकमात्र जीनोटाइप है। संक्रमित वयस्क वाहक के रूप में रहते हैं और अंडे के माध्यम से वायरस को संतानों तक पहुंचाते हैं।
  • कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली ने 1 अप्रैल, 1987 को केन्द्रीय खारा जलजीव पालन संस्थान की स्थापना की।