भारत के पूर्व फुटबॉलर फोर्टुनाटो फ्रेंको का निधन

  • 19 May 2021

भारत के पूर्व फुटबॉलर फोर्टुनाटो फ्रेंको का 10 मई, 2021 को गोवा में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

  • फ्रेंको 1962 की जकार्ता एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे, जहां भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था।
  • फ्रेंको 1960 रोम ओलंपिक और 1962 के एशियाई कप में दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम के सदस्य भी थे।
  • 1959 में एशियन कप क्वालीफायर में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने वाले फ्रेंको ने भारत की तरफ से 26 मैच खेले।