चीन और मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग

  • 24 May 2021

लिथुआनिया ने 22 मई, 2021 को 'मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ चीन के 17+1 सहयोग मंच' (China’s 17+1 cooperation forum with central and eastern European states) को छोड़ दिया है। लिथुआनिया ने इसे इसे "विभाजनकारी" करार दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: '17+1 मंच' एक चीन के नेतृत्व वाला प्रारूप है, जिसकी स्थापना 2012 में वारसा में की गई थी। इसका उद्देश्य मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय क्षेत्र के विकास के लिए निवेश और व्यापार के साथ बीजिंग और मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।

  • लिथुआनिया के इसे छोड़ने के बाद इसे 16+1 मंच के रूप में जाना जाएगा।
  • लिथुआनिया के हटने के बाद, अब समूह में 16 अन्य मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय देश हैं: अल्बानिया, बोस्निया और हर्जेगोविना (Bosnia and Herzegovina), बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, ग्रीस, हंगरी, लातविया, उत्तर मैसीडोनिया, मोंटेनेग्रो, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और सर्बिया हैं।
  • लिथुआनिया, यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र का एक देश है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर विलनियस है।